फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wheat crop submerged due to cutting of Ramganga canal track

Fatehpur News: रामगंगा नहर की पटरी कटने से गेहूं की फसल डूबी

Thu, 18 Dec 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop submerged due to cutting of Ramganga canal track
फोटो-26-खांधी कटने के बाद एक खेत से दूसरे गेंहू के खेत में भरता पानी। संवाद
चौडगरा। रामगंगा नहर की पटरी कटने से बुधवार शाम किसानों की मुसीबत बढ़ गई। मलवां ब्लॉक के मौहार गांव के पास सैकड़ों बीघा खेत पानी से लबालब हो गए और गेहूं की फसल डूब गई। सूचना के बावजूद अधिकारियों के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी देखी।
विज्ञापन


बुधवार की शाम रामगंगा नहर की पटरी अचानक कट गई। नहर का पानी खेतों में भरने लगा तो किसानों में खलबली मच गई। करीब 200 बीघा क्षेत्र में बोई गई गेहूं की फसल जलभराव की चपेट में आ गई। नहर कटने की जानकारी मिलते ही किसान अपने-अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने जेसीबी मशीन बुलवाकर कटी हुई पटरी पर खांदी बांधने का काम शुरू कराया। इसके बाद नहर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गए।
विज्ञापन


किसान मुनीम सिंह चौहान, राजबहादुर सिंह गौर, संतोष सिंह, चुन्ना सिंह गौतम, गोरे यादव, बौना यादव, मुन्ना सिंह गौतम, पप्पू द्विवेदी समेत कई किसानों ने बताया कि क्षेत्र में गेहूं की बुवाई देर से हुई है। ऐसे में जलभराव से फसल पूरी तरह बर्बाद होने की आशंका है। खेतों से पानी निकलने का कोई समुचित रास्ता न होने से परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अवर अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन पहले ही नहर में पानी छोड़ा गया था। पटरी में साइफन होने के कारण करीब सात फीट चौड़ाई में कटाव हुआ है। उस समय नहर में लगभग 600 क्यूसेक पानी बह रहा था। मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed