फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Weather changed, district drenched with drizzle

Fatehpur News: मौसम का बदला मिजाज, रिमझिम बारिश से भीगा जनपद

Sat, 28 Dec 2024 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Weather changed, district drenched with drizzle
फतेहपुर। जनपद में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शनिवार सुबह रिमझिम बारिश हुई और पूरा दिन आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। बारिश के कारण सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को छाता लेकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश की संभावना जताई थी। शनिवार को 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में सुबह छह बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई, जो सुबह नौ बजे तक रुक-रुककर होती रही। इसके बाद पूरा सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। सुबह साढ़े 11 बजे व दोपहर तीन बजे के बाद एक-दो बार 5-10 मिनट के लिए हल्की धूप दिखाई पड़ी। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री, जबकि अधिकतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान चढ़ा रहा। हालांकि, शीतलहर से ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 29 दिसंबर रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। बादल छंटने के बाद 31 दिसंबर व एक जनवरी से तापमान में गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन



बारिश में स्कूली बच्चे छतरी लिए आए नजर

खखरेरू। सर्दियों में जहां आमजन ठिठुरते हुए अलाव के पास नजर आए, वहीं नौनिहाल पीठ पर बस्ता लेकर स्कूल की राह पर दिखे। शनिवार को बारिश के दरम्यान गलन भरी ठंड के बीच भी उनके कदम नहीं रुके और स्कूली बच्चे छतरी लेकर निकल पड़े। खुशनुमा बारिश से बच्चों के चेहरे भी खिले-खिले नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। 29 दिसंबर को भी हल्की बारिश की संभावना है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। एक जनवरी से ठंड बढ़ने की संभावना है। -डॉ. वसीम खान, मौसम विशेषज्ञ

बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

-जिले में करीब 45 हजार हेक्टेयर में हो रही सरसों की खेती
फतेहपुर। जिले में हो रही बेमौसम बारिश ने सरसों का उत्पादन करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना कि बारिश के कारण सरसों के पौधों से फूल झड़ रहे हैं। इससे उत्पादन में कमी आएगी।

जनपद में करीब 45 हजार हेक्टेयर भूमि पर सरसों की खेती हो रही है। शनिवार सुबह बारिश हुई। इसके पहले 25 दिसंबर को 4.5 मिली बारिश हुई थी। लगातार दो बार से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण सरसों को अनाज देने वाले फूल झड़ रहे हैं। किसान रामसिंह, रमेश, जयवीर ने बताया कि इस समय सरसों में फूल ही अनाज तैयार करते हैं। अभी कम बारिश हुई है तो ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। इसको लेकर चिंतित हैं। बारिश होने पर सरसों की फसल को बड़ा नुकसान होगा। वहीं ये बारिश गेहूं और चना के लिए वरदान है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. वसीम खान ने बताया कि रविवार को भी बारिश के असार हैं। बारिश के बाद कोहरे के साथ शीतलहर चलने की संभावना भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed