फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Weather changed again, farmers worried

Fatehpur News: मौसम ने फिर बदला रंग, किसान परेशान

Sun, 09 Jun 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Weather changed again, farmers worried
फतेहपुर। मौसम फिर से पलटा खा गया है। रविवार को लू के थपेड़ों के साथ आसमान से आग बरसी। रविवार का दिन होने के कारण दिनभर सड़कों पर सन्नाटा रहा। अधिकतम 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह के समय आसमान में बादल रहे, लेकिन सुबह आठ बजे आसमान साफ हो गया। 10 बजे तक धूप ने असर दिखाना शुरू किया। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लू के थपेड़ों से लोग झुलस गए।
विज्ञापन

चार जून के बाद से मौसम बदलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। तापमान में कमी न आने के कारण किसान परेशान हैं, क्योंकि धान की नर्सरी डालने का समय है। ऐसी गर्मी के कारण धान की नर्सरी डालने से पिछड़ रही है। समय से धान की नर्सरी तैयार नहीं हुई, तो अगरती धान को रोपाई नहीं समय से नहीं हो पाएगी। इससे पैदावार प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह का कहना है कि अगरती धान की नर्सरी डालने का समय है। ऐसे समय में नर्सरी डाली जा सकती है। नर्सरी डालने के बाद ऊपर से पुआल बिछा दें और दिन में कम से कम दो बार पुआल गीला करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed