फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   water label,fatehpur news

यमुना में लहरों के साथ घाट पर आई लाखों मछलियां

Sun, 01 Aug 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
water label,fatehpur news
किशनपुर। यमुना का जलस्तर बढ़ने से शनिवार सुबह लाखों मछलियां लहरों के साथ घाट पर आ गईं। छोटी-छोटी मछलियों को घाट किनारे तैरता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग मछलियों को हाथ से ही पकड़कर बाल्टी-डलियों में भरकर घर ले गए।
विज्ञापन

किशनपुर, एकडला, मड़ौली, नरौली, असहट, सेंधरी, गुरवल गांव यमुना किनारे स्थित है। किशनपुर घाट पर शनिवार सुबह छोटी-छोटी मछलियों का झुंड किनारे पर तैर रहा था। लोगों के किनारे पहुंचने पर भी मछलियां गहराई की ओर नहीं गईं। यह देख ग्रामीणों ने बाल्टी, डलिया ले आए और मछलियां हाथ से पकड़ने लगे।
विज्ञापन

जानकारी होने पर सभी घाटों पर लोग मछलियां पकड़ने पहुंच गए। बड़ी संख्या में मछलियां मर भी गईं थीं। ग्रामीणों ने बताया कि हर लहर के साथ मछलियां आ रही हैं। मछलियां अर्धबेहोशी की हालत में हैं, इसलिए वापस नहीं जा पाती हैं। कौतूहल के चलते घाट किनारे लोगों की भीड़ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में कचरा निस्तारण करते हैं फैक्ट्री संचालक
गंगा और यमुना व अन्य नदियों के करीब स्थित फैक्ट्रियों के संचालक बरसात में कचरा निस्तारण करते हैं। बाढ़ आते ही बड़े पैमाने पर कचरा नदी में छोड़ दिया जाता है। बहाव तेज होने के कारण कचरा कुछ ही देर में बह जाता है। फैक्ट्रियों का यह केमिकल नदी में आक्सीजन लेवल को कम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed