फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   water flowing through leakage pipeline

लीकेज पाइप लाइन से बह रहा पानी.

Mon, 04 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
water flowing through leakage pipeline
बहुआ में फटी पाइप लाइन से बहता पानी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बहुआ। नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी से जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। पाइप लाइन जगह-जगह लीकेज हैं। ऐसे में लोगों के घरों की जगह पानी सड़क पर बह रहा है। लीकेज पाइप लाइनों से दूषित पानी भी कुछ घरों में पहुंच रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय गेट पर ही पाइप लाइन लीकेज है। जिसे निकाय प्रशासन सही कराने में नाकाम है। नलकूप के चलते ही पानी बहने लगता है। इसी तरह इलाहाबाद बैंक के सामने से लेकर ट्रांसफार्मर तक चार जगह पाइप लाइन फटी है और पानी बहता रहता है। वहीं बहुुआ इंटर कालेज के सामने, फन्नू होटल के सामने, पन्ना गुप्ता और कामता सोनी की दुकान के सामने पाइप लाइन फटी है और पानी बहता रहता है।
विज्ञापन

इससे ज्यादातर पानी फटी पाइप लाइन से बह जाता है। घरों में लगे नलों से पानी नहीं निकलता है। अधिशाषी अधिकारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड बैठक न होने के कारण नगर पंचायत से जुड़े मोहल्लों की समस्या को हल नहीं कराया जा सका है। जरूरी सामग्री भी क्रय नहीं की गई है। लीकेज पाइप लाइन सही कराने के जेई जलकल को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed