फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Water entered houses, roofs household reached

घरों में घुसा पानी, छतों पर पहुंची गृहस्थी

Wed, 24 Aug 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 24 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Water entered houses, roofs household reached
ललौली कस्बे में छत पर रखा गृहस्थी का सामान। - फोटो : amarujala

यमुना नदी के उफान का कहर मंगलवार को भी रहा। हालांकि गति पिछले दिनों की अपेक्षा कुछ कम रही। ललौली में लगे बाढ़ मापक यंत्र के मुताबिक खतरे के निशान को पार करने में मात्र डेढ़ मीटर ऊंचाई बची है। जलभराव वाले गांव के लोगोें में दहशत है। किनारे के जर्जर आशियाने नदी के बहाव में समाते जा रहे हैं। गृहस्थी का सामान लोगों ने छतों पर और टापू की तरह दिखने वाली ऊंची जगहों पर रख दिया है। तटवर्ती क्षेत्र के नाला उफान से बच्चों का स्कूल जाना भी बंद हो गया है। किशनपुर का रामलीला मैदान बाढ़ की चपेट से पूरी तरह घिर गया है। प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आश्वस्त किया।

विज्ञापन


तटवर्ती खेतोें की फसलों को बाढ़ ने एक झटके में निगल गई है। अब ग्रामीणों के मकानों में खतरा मंडरा रहा है। 24 घंटे से ललौली, पलटू का पुरवा, ओती, अढ़ावल, इमिलिहा डेरा के घरों में पानी भरा हुआ है। कच्चे मकान में रहने वाले लोग सामान निकाल कर पलायन कर चुके हैं। आसपास के गांव में बने सरकारी भवनों में डेरा रख दिए हैं। पक्के मकानों में पानी अंदर जाने पर लोगों ने छतों पर गृहस्थी का सामान रख दिया है। ललौली क्षेत्र में मंगलवार को यमुना का जलस्तर दिनभर थमा रहा। इससे लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है। वहीं किशनपुर क्षेत्र मेें जलस्तर बढ़ रहा है। वार्ड नंबर छह के तटवर्ती घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे लोग सहमे हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed