फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wall of Two-Storey Mud House Collapses on Tin She

औरैया: आधी रात भरभराकर गिरी दो मंजिला दीवार, टीन शेड के नीचे सो रहा परिवार मलबे में दबा

Tue, 25 Aug 2026 11:28 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 25 Aug 2026 11:28 AM IST
सार

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के छीतापुर गांव में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। पड़ोसी के दो मंजिला कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर टीन शेड पर गिर गई। शेड के नीचे सो रहे एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत पांच लोग मलबे में दब गए।

विज्ञापन
Wall of Two-Storey Mud House Collapses on Tin She
एक परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए - फोटो : amar ujala

विस्तार

चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन

Wall of Two-Storey Mud House Collapses on Tin She
एक परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए - फोटो : amar ujala

छीतापुर निवासी धीरेंद्र सिंह सेंगर (40) सोमवार रात अपनी पत्नी प्रीति (35), बेटी आशिकी (10), अंकिता (7) और बेटे अंकुश (5) के साथ घर के आंगन में टीन शेड के नीचे सो रहे थे। देर रात अचानक पड़ोसी के दो मंजिला कच्चे मकान की दीवार भरभराकर टीन शेड के ऊपर आ गिरी। दीवार के मलबे में धीरेंद्र, उनकी पत्नी और तीनों बच्चे दब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Wall of Two-Storey Mud House Collapses on Tin She
एक परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए - फोटो : amar ujala

घर के बाहर बने कमरे में सो रहे धीरेंद्र के बड़े भाई विपिन और उनकी पत्नी पूजा ने चीख-पुकार सुनी तो मौके पर पहुंचे। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से मलबा हटाना शुरू किया और पीआरवी पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार और सीओ मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य कराया।

विज्ञापन





सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद धीरेंद्र सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजस्व लेखपाल अमित तिवारी के साथ सीएचसी पहुंचे नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासनादेश के अनुसार पीड़ित परिवार को मिलने वाली राहत उपलब्ध कराई जाएगी। सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मकान गिरने के कारणों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed