फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Voting for four vacant posts will be held on February 3

चार रिक्त पदों के लिए तीन फरवरी को होगा मतदान

Thu, 30 Jan 2020 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Voting for four vacant posts will be held on February 3
फतेहपुर। पंचायतों के उपचुनाव के लिए तीन फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन और नाम वापसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसमें दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और एक ग्राम पंचायत सदस्य का निर्विरोध चुनाव हो चुका है। अब शेष रिक्त पड़े चार ग्राम प्रधान पदों पर निर्वाचन होना है।
विज्ञापन

तेलियानी ब्लाक के मिश्रामऊ प्रधान पद के लिए कलावती, पुत्तीलाल, रामप्रकाश व राजबहादुर ने नामांकन किया है। विजयीपुर ब्लाक की भोगलपुर ग्राम पंचायत का प्रधान बनने के लिए राजरानी, सुशीला, फूलमती व धनपतिया ने नामांकन किया है। इसी ब्लाक की ग्राम पंचायत बरैंची में महेश, अर्जुन कुमार मौर्य, घनश्याम सिंह, शिवपूजन व कुलदीप सिंह एक दूसरे के विरोध में ताल ठोंक रहे हैं। वहीं धाता ब्लाक के घरवासीपुर में शशि देवी और मिथिलेश कुमार के बीच चुनाव होना है। हालांकि मिश्रामऊ ग्राम पंचायत में दुर्गेश और भोगलपुर से पूनम एवं संगीता ने अपने नाम नामांकन से वापस ले लिए हैं। देवमई ब्लाक के कंसाही गांव में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पद पर छविनाथ को निर्विरोध चुन लिया गया। इसी क्रम में मलवां ब्लाक के जाफराबाद पंचम वार्ड से बाबूलाल को क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर निर्विरोध चुन लिया गया। इनके विरोध में किसी ने पर्चा ही नहीं दाखिल किया। विजयीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक वार्ड 54- बरार से पुष्पा देवी को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुन लिया गया। उन्हें रिटर्निंग आफीसर की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed