फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villagers held hostage to cut electricity

बिजली काटने गई टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Sat, 23 Nov 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Villagers held hostage to cut electricity
बहुआ। बिजली की अघोषित कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे महना व बंधवा के ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को घेरकर बंधक बना लिया। फिर अवर अभियंता के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और बिजली विभाग की टीम को छोड़ा।
विज्ञापन

लो-वोल्टेज की वजह से बहुआ उपकेंद्र के ललौली फीडर में दो हिस्से में बिजली सप्लाई दी जाती है। आधे फीडर के उपभोक्ताओं को एक दिन और दूसरे दिन शेष उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई मिलती है। शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम बंधवा मोड़ पर हाईटेंशन लाइन खोलने गई। एक जगह की लाइन कटकर दूसरे को देना था। महना व बंधवा के ग्रामीणों ने उपकेंद्र के कर्मचारियों को घेर लिया और वहीं बैठा लिया। कहा कि कोई बिजली नहीं कटेगी, दोनों फीडर की बिजली दो। बिजली कर्मियों ने उपकेंद्र के अवर अभियंता को फोन से सूचना दी। अवर अभियंता पियूष कुमार सोनकर के पहुंचने पर ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में अवर अभियंता ने ओवरलोड होने की समस्या बताई और उच्चाधिकारियों से मिल कर इसे दूर कराने का आश्वासन दिया। तब ग्रामीण शांत हुए और बिजली सप्लाई बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed