{"_id":"653d5af262e171c5ad043404","slug":"villagers-beat-up-sdo-and-team-during-checking-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-5969-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चेकिंग में एसडीओ समेत टीम को ग्रामीणों ने पीटा (पेज तीन पर लीड)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चेकिंग में एसडीओ समेत टीम को ग्रामीणों ने पीटा (पेज तीन पर लीड)
Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो-30-बिजली विभाग के कर्मियों से मारपीट करते लोग। संवाद
- अधिशासी अभियंता समेत कई उपकेंद्रों से पहुंचे कर्मियों ने थाना घेरा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
औंग। कस्बे के स्टेशन रोड गढ़वा मोहल्ले में शनिवार दोपहर चेकिंग और वसूली के लिए पहुंची बिजली विभाग की टीम पर हमला किया गया। किसी तरह कर्मी जान बचाकर थाने पहुंचे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बिजली चोरी की सूचना पर दुर्गागंज उपकेंद्र एसडीओ अंशुल कुमार शर्मा के नेतृत्व में जेई विजय कुमार गौतम, टीजीटू प्रमोद कुमार, संविदा कर्मी ऋतिक कुमार, नारायण, धनंजय, रामकिशोर, शिवसागर समेत टीम चेकिंग को पहुंची। गढ़वा निवासी विद्युत उपभोक्ता संतोष कुमार का कनेक्शन चेक किया। परिसर में मीटर से पहले केबिल काटकर विद्युत चोरी पाई गई।
टीम संतोष के पड़ोस में रहने वाले भाई शिवकुमार पटेल का मीटर चेक करने पहुंची। इसी दौरान शिवकुमार पक्ष से उपभोक्ता का विवाद होने लगा। मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। लाठी-डंडों से टीम पर हमला किया। संविदा कर्मी हमलावरों के बीच फंसने से पीटे गए। एसडीओ व अन्य कर्मियों ने संयुक्त रूप से शिवकुमार पटेल, संतोष पटेल व कुछ अन्य हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
इस दौरान बकेवर, बिंदकी रोड चौडगरा, देवमई, बिंदकी उपकेंद्रों के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। अधिशासी अभियंता पहुंचे। थाने का घेराव कर एफआईआर की मांग की। मारपीट का वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला पक्ष एक बड़े जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार है।
एसडीओ अंशुल शर्मा ने बताया कि विद्युत चोरी की रिपोर्ट बिजली थाने में दर्ज की जाएगी। घरों में एयर कंडीशनर, सबमर्सिबल पंप लगे हैं। बिल बहुत कम 35 यूनिट आता है। इसकी जांच की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक विद्या यादव ने बताया हमलावरों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।