फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vehicles crawled on Buxar Road due to diversions on the Kanpur-Lucknow route.

Fatehpur News: कानपुर-लखनऊ रूट पर डायवर्जन से बक्सर रोड पर रेंगे वाहन

Sat, 27 Jun 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Vehicles crawled on Buxar Road due to diversions on the Kanpur-Lucknow route.
फोटो-20-रूट डायवर्जन के चलते बक्सर मोड़ पर लगी वाहनों की कतार। संवाद
चौडगरा। कानपुर-लखनऊ रूट पर डायवर्जन का असर बक्सर-लखनऊ मार्ग पर साफ दिखाई दे रहा है। चौडगरा से दूधीकगार मोड़ तक नेशनल हाईवे पर लंबी कतारें लग गईं और यातायात रेंग-रेंगकर आगे बढ़ता रहा।
विज्ञापन

कानपुर-जाजमऊ गंगा पुल पर मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार रात 10 बजे से भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इसके बाद इस रूट से गुजरने वाले वाहनों को चौडगरा होकर बक्सर रोड के रास्ते लखनऊ भेजा जा रहा है। यह डायवर्जन 26, 27 और 28 जून को रात 10 बजे से लेकर सोमवार सुबह आठ बजे तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

डायवर्जन के कारण बक्सर रोड पर नूरपुर, भउनाखेड़ा, दूधी कगार, मवइया, कुम्हारनखेडा, बक्सर, उन्नाव और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। स्थिति यह है कि कई स्थानों पर वाहनों की गति बेहद धीमी हो गई है। जाम खुलवाने के प्रयास में पुलिस लगातार जुटी हुई है लेकिन भीड़ अधिक होने से राहत नहीं मिल पा रही है। बक्सर मोड़ पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह तक रूट डायवर्जन बक्सर मोड़ पर प्रभावी रहेगा और पुलिसकर्मी शिफ्टवार ड्यूटी कर यातायात को सुचारु रखने का प्रयास कर रहे हैं। भारी वाहनों को महोबा, बांदा, हमीरपुर, घाटमपुर, जहानाबाद-बकेवर और बिंदकी मार्ग की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।

फोटो-20-रूट डायवर्जन के चलते बक्सर मोड़ पर लगी वाहनों की कतार। संवाद

फोटो-20-रूट डायवर्जन के चलते बक्सर मोड़ पर लगी वाहनों की कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed