फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vehicles crawled across the city throughout the day on Raksha Bandhan; people grappled with traffic jams.

Fatehpur News: रक्षाबंधन पर शहर में दिनभर रेंगते रहे वाहन, जाम से जूझे लोग

Fri, 28 Aug 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vehicles crawled across the city throughout the day on Raksha Bandhan; people grappled with traffic jams.
फोटो-32-शहर के ज्वालागंज चौराहे में लगा जाम। संवाद
फतेहपुर। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई रही। ज्वालागंज, वर्मा चौराहा, आईटीआई रोड, राधानगर, बाकरगंज और पत्थरकटा चौराहा समेत कई प्रमुख मार्गों पर दिनभर वाहनों का दबाव बना रहा। कई जगह लंबी कतारें लगने से लोगों को चंद मिनट का रास्ता तय करने में घंटों लग गए। जाम में फंसे लोग गर्मी और उमस के बीच परेशान होते रहे।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर सुबह से ही वाहनों की संख्या बढ़ने लगी थी। दोपहर तक स्थिति और बिगड़ गई। ज्वालागंज और वर्मा चौराहे के आसपास वाहनों की कतार लगने से आवागमन प्रभावित रहा। आईटीआई रोड और राधानगर क्षेत्र में भी जगह-जगह वाहन फंसते रहे। बाकरगंज और पत्थरकटा चौराहे पर भी जाम का असर दिखाई दिया।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों, ई-रिक्शा और ऑटो सवारों को हुई। कई स्थानों पर वाहन चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते रहे। इससे यातायात और उलझ गया। पैदल राहगीरों को भी सड़क पार करने में दिक्कत हुई। जाम के कारण लोगों को जरूरी काम और बाजार पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे खड़े वाहन और बेतरतीब ई-रिक्शा जाम की बड़ी वजह बन रहे हैं। बाजार क्षेत्रों में दुकानों के सामने वाहन खड़े होने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। चौराहों पर यातायात पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी नहीं होने से भी वाहन चालक मनमाने तरीके से निकलते हैं।

यातायात प्रभारी लालजी सविता ने बताया कि शहर में जाम की स्थिति नहीं रही। हालांकि प्रमुख सड़कों पर भीड़ का दबाव बना रहा। ज्वालागंज बस स्टाप पर वाहनों की अधिक आवाजाही से जाम की समस्या रही। ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे और लगातार यातायात व्यवस्थित कर जाम खुलवाते रहे।

फोटो-32-शहर के ज्वालागंज चौराहे में लगा जाम। संवाद

फोटो-32-शहर के ज्वालागंज चौराहे में लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed