फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vegetable seller hit by vehicle while crossing highway, dies

Fatehpur News: दिल्ली जा रहीं दो ट्रेनें फतेहपुर में ही यात्रियों को उतारकर प्रयागराज लौटीं

Tue, 18 Feb 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vegetable seller hit by vehicle while crossing highway, dies
स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।  - फोटो : संवाद
फतेहपुर। कुंभ यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही दो ट्रेनें सोमवार को यहीं रोक दी गईं। यात्रियों को यहीं उतारकर ट्रेनें प्रयागराज लौट गईं। इससे यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर लग गई। ऐसे में बस के लिए यात्रियों के बीच मारामारी शुरू हो गई। यह स्थिति शाम तक सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन

प्रयागराज से दिल्ली, आगरा, इटावा, कानपुर जाने वाली श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ मेला स्पेशल की दो ट्रेनें निकलीं। लेकिन प्रयागराज स्टेशन में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ की सूचना पर दोनों ट्रेनों के सभी यात्रियों को सोमवार सुबह करीब चार बजे और करीब 8 बजे शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर ही उतार दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली जा रहीं दोनों ट्रेन यहीं से प्रयागराज को लौटा दी गई। इससे दोनों प्लेटफार्म पर करीब पांच हजार यात्री एकत्र हो गए। यात्री हर हालत में जल्दी घर पहुंचने की जिद पर अड़े रहे। इसमें कई यात्री कानपुर, इटावा, आगरा के भी थे। संख्या में यात्रियों ने बस स्टॉप का रुख किया। यहां पर भी बसों की कमी से परेशानी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने में आरपीएफ जवान व स्थानीय प्रशासन के पसीने छूट गए। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के लिए टिकट लिया है, लेकिन उन्हें फतेहपुर में छोड़ दिया गया है। सुबह से दोपहर हो गई, लेकिन कोई साधन नहीं मिला है। यह स्थिति शाम तक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या और प्लेटफार्मों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक मणि शंकर मिश्रा ने स्टेशन पर रुके यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से उनके गंतव्य तक भेजने का प्रबंध किया। यात्रियों ने गुस्सा जाहिर किया कि कम से कम कानपुर तक छोड़ना चाहिए।


इनसेट-



20 ट्रेनों से करीब 30 हजार यात्री प्रयागराज गए

स्टेशन पर सोमवार को 20 ट्रेनों से प्रयागराज की ओर 30 हजार से अधिक यात्री रवाना हुए। ट्रेनों में लगातार यात्रियों की बढ़ रही है। स्टेशन पर पहले से मौजूद भीड़ व जाने यात्रियों की भीड़ सुबह से बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed