फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vegetable arrivals drop due to rain and waterlogging; tomatoes at 50 per kg.

Fatehpur News: बारिश और जलभराव से सब्जियों की आवक घटी, टमाटर 50 रुपये किलो

Tue, 29 Sep 2026 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Vegetable arrivals drop due to rain and waterlogging; tomatoes at 50 per kg.
धाता। दो माह से रुक-रुककर हो रही बारिश और खेतों में जलभराव से हरी सब्जियों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। इसका असर बाजार में आवक और कीमतों पर पड़ा है। खेतों में तैयार चिचड़ा, लौकी, कुम्हड़ा, तरोई, नेनुआ, बैंगन और बरसाती हरे टमाटर की फसल खराब होने से स्थानीय उत्पादन घट गया है। इससे सब्जियों के भाव तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन

अढ़ौली और लिहई की रविवार बाजार तथा सोमवार को धाता बाजार में टमाटर 50 रुपये किलो बिका। छोटा कुम्हड़ा और लौकी 30, खीरा 50, चिचड़ा 50, तरोई 50, परवल 80, बैंगन और करेला 40 रुपये किलो रहे। पत्ता गोभी और फूल गोभी के छोटे आकार के टुकड़े भी करीब 40 रुपये किलो बिके। घुइयां बाजार में नहीं पहुंची। विक्रेताओं के अनुसार खेतों में जलभराव के कारण इसकी खुदाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता बबलू सोनकर, बड़का, कल्लू, विनोद सिंह और बबलू सिंह ने बताया कि लगातार बारिश से स्थानीय सब्जियों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से कई फसलें सड़ गईं, जबकि कुछ सब्जियों की बेलें भी खराब हो गईं। स्थानीय उत्पादन घटने से बाहर से आने वाली सब्जियों पर निर्भरता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed