{"_id":"60ef286a8ebc3ecccb35768d","slug":"vaccination-crisis-continues-fatehpur-news-knp640220396","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म नहीं हो रहा जिले में वैक्सीन का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म नहीं हो रहा जिले में वैक्सीन का संकट
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में वैक्सीन संकट खत्म नहीं हो रहा है। बुधवार को स्टाक में बची 1470 डोजमें 1225 लगा दी गईं। उधर, बनारस से जिले को 9000 डोज कोविड शील्ड वैक्सीन की मिली हैं, जो भोर तक जिले में आ जाएगी।
बुधवार को जिले में वैक्सीनेशन की औपचारिकता पूरी की गई। 1470 डोज वैक्सीन में 1225 लोगों का टीकाकरण किया गया। वैक्सीन की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग दिनभर हाथ पैर मारता रहा। अंत में बनारस से शाम को 9000 डोज कोविडशील्ड की डोज प्राप्त हुई।
वैक्सीनेशन के नोडल प्रभारी डिप्टी सीएमओ डा. सुरेशचंद्र ने बताया कि गुरुवार की सुबह 6100 डोज कोवैक्सीन और मिलनी है। फिलहाल दो दिन टीकाकरण का काम चल जाएगा।
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 1296 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें एक महिला समेत दो लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले में चार दिन बाद दो लोग संक्रमित हुए हैं। (संवाद)