{"_id":"60bd1ba48ebc3e2781501dab","slug":"vaccination-corona-doctor-fatehpur-news-knp6326189110","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए विशेष कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए विशेष कैंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग महिलाओं को वैक्सीनेशन कराने के लिए विशेष कैंप लगाएगा। यह व्यवस्था सोमवार से लागू हो जाएगी। तीनों तहसील मुख्यालयों में महिलाओं के लिए अलग वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे।
सोमवार को बिंदकी, खागा और जिला महिला अस्पताल में कैंप लगाए जाएंगे। यहां पर सिर्फ महिलाओं का ही टीकाकरण किया जाएगा।
इसके अलावा जिले भर के 15 स्थानों पर 18 से 44 साल की उम्र वाले युवाओं के टीकाकरण के लिए कैंप लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने प्रति दिन 2500 युवाओं के टीकाकरण का प्रावधान किया है। हालांकि अभी तक एक भी दिन युवाओं के वैक्सीनेशन का औसत 50 फीसदी भी पूरा नहीं हो पाया है।
स्वास्थ्य विभाग अगले सप्ताह 17500 युवाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन इसके विपरीत अभी तक जिलेभर में कुल 9500 डोज वैक्सीन का स्टाक स्वास्थ्य विभाग के पास है। वैक्सीनेशन के नोडल अफसर डॉ. सुरेश चंद्र का कहना है कि जरूरत के हिसाब से वैक्सीन की आपूर्ति मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की हरसंभव कोशिश है कि जल्द से जल्द शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराया जा सके।
विज्ञापन
..