फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ust scattering the happiness of Eid

बस बिखरने को हैं ईद की खुशियां

Wed, 06 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 06 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
ust scattering the happiness of Eid
खरीदारों से गुलजार चौक बाजार। - फोटो : अमर उजाला
रमजान की खुशियां बिखरने की उल्टी गिनती चालू हो गई है। मुस्लिम चौखटें इस खुशी का इस्तकबाल करने को तैयार हो चुकी हैं। इबादत से लेकर मेहमान नवाजी को लेकर तैयारियों को मंगलवार देर शाम तक अंतिम रूप दिया जाता रहा। बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने से जाम जैसे हालात नजर आए। दोपहर बाद से रुक रुककर बरसात होने के बावजूद बाजाराें में खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन



रमजान का चांद डूबने और ईद का चांद नजर आने पर उसके अगले दिन ईद की खुशियां मनाई जाती है। ईदुल फितर को खुदा का इनाम कहा गया है। मुर्सतों का आगाज माना जाता है। इस त्योहार में खुशखबरी की महक समाहित है। ईदुल फितर को खुशियाें का गुलदस्ता और रौनक का जश्न कहा जाता है। मंगलवार को ईद की नजदीकियों का बखूबी अहसास होता रहा। मुस्लिम बहुल इलाकाें में जश्न सा माहौल दिखाई दिया। इबादत के जारी दौर के बीच रोजेदार ईद की तैयारियों को पूरी करते नजर आए।
विज्ञापन



बाजारों में ईद की भीड़ दोपहर से लेकर शाम तक बनी रही। बरसात होने के बावजूद लोग ईद की खुशियां घर लाने के लिए घरों से निकले। चौक, चूड़ी वाली गली, लाला बाजार, मुस्लिम चौक खरीदारों से गुलजार रहा। सूतफेनी और सेवई के साथ शीर खुरमे से मेहमानों का मुंह मीठा कराने के लिए खानपान की दुकानों में मजमा लगा रहा। कपड़ा, चप्पल और चूड़ी की दुकानों में महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। कमोवेश यही स्थिति हुसैनगंज, बहुआ, थरियांव, हंसवा, असोथर, मलवां जैसे बाजारों की रही। ईद की खरीदारी के चलते यह बाजार देर शाम तक गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीपीएस में मनी ईद:- फतेहपुर। चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल के कैंपस में मंगलवार को ईद की खुशियां बिखरती नजर आईं। छात्र और छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बीच ईद पर रोशनी डाली। धर्म एकता की झांकी का बिलेगौर रही। इस झांकी के जरिये भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया। ईद प्रज्ञांश मिश्रा, अभ्युदय मिश्रा, तुषार व देवेश कृृष्णा ने ईद पर गीत गाकर समां बांध दिया। संगीत वादन में प्रांजल मिश्रा और तबला वादन में बृम्हांक मिश्रा ने बाजी मारी। इससे पहले प्रिंसपल आभा सिंह ने ईद को समाज में समरसता की मिठास घोलने वाला नायाब उपहार बताया। प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव ने बच्चों ने मिठाई खिला कर ईद की खुशियों का इजहार किया।



बादलों ने फेरा उम्मीदों पर पानी:- फतेहपुर। ईद बुधवार को होगी या फिर गुरुवार को। इस पर बादल ने संशय कायम रखा। मंगलवार की दोपहर के बाद चांद की तस्दीक करने को मुस्लिम समाज के लोगों ने आसमान निहारना शुरू कर दिया जिन्हें शुरू बारिश ने निराश किया। काजी-ए-शहर कारी फरीदउद्दीन कादरी ने बताया कि रात आठ बजे तक तस्दीक का काम होगा। मौसम का मिजाज देखते हुए ईद की खुशियां गुरुवार को बिखरने की संभावना ज्यादा प्रबल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed