फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Urea reached the committees in the morning, ended in the evening

समितयों में सुबह पहुंची यूरिया, शाम को खत्म

Tue, 25 Jan 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Urea reached the committees in the morning, ended in the evening
फतेहपुर। यूरिया की मांग को देखते हुए रैक प्वाइंट से सभी 74 समितियों में एक-एक ट्रक खाद भेजी गई। खाद आने की सूचना पर सुबह से ही समितियों में किसानों की लाइन लग गई। खाद की बिक्री 10 बजे से शुरू हुई और शाम चार बजे तक ज्यादातर समितियां खाली हो गईं। अधिकारियों के आदेश पर समिति के सचिवों ने एक आधार कार्ड पर एक से तीन बोरी तक ही यूरिया दी है। पर्याप्त खाद न मिलने से कई किसानों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

252 किसानों को दी 558 बोरी यूरिया
बिंदकी के इफ्को किसान सेवा केंद्र में रविवार शाम को 600 बोरी यूरिया आई। किसान सुबह होते ही खाद लेने के लिए लाइन में लग गए। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 252 किसानों को 558 बोरी खाद दी गई। केंद्र प्रभारी विनय श्रीवास्तव ने बताया कि एक आधार कार्ड पर तीन बोरी तक ही यूरिया दी गई है।
विज्ञापन

समिति में 100 बोरी बची यूरिया
हुसैनगंज सहकारी समिति में 500 बोरी यूरिया पहुंची है। यूरिया खरीदने के लिए किसान पहले से लाइन में लगे थे। ई-पॉस मशीन में यूरिया की फीडिंग होने के बाद दोपहर 12 बजे से बिक्री शुरू हुई। शाम चार बजे तक 400 बोरी यूरिया बिक गई। सचिव रवींद्र सिंह ने बताया कि अब केवल सौ बोरी बची है। किसानों को एक बोरी से लेकर तीन बोरी तक ही दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बोरी यूरिया मिलने पर नाराज
असोथर सहकारी समिति में 400 बोरी यूरिया पहुंची है। खाद लेने के लिए करीब 300 किसान लाइन में लगे थे। समिति कि सचिव मदन कुमार तिवारी ने एक आधार कार्ड पर दो बोरी ही यूरिया दी। इस पर किसान झल्लर, श्याम सिंह ने नाराजगी जताई। कहा कि 10 बीघा गेहूं में यूरिया का छिड़काव करना है। दो बोरी यूरिया सिर्फ चार बीघा के लिए है।
बिक गई यूरिया
मलवां सहकारी समिति में 1100 बोरी यूरिया आई, जिसमें सुबह 10 बजे से समिति के सचिव राजकुमार सिंह ने बिक्री शुरू करा दी। शाम पांच बजे तक खाद लेने वाले किसानों की भीड़ लगी रही। पूरी 1100 बोरी यूरिया बिक गई। सचिव ने कहा कि दो से तीन बोरी ही किसानों को यूरिया दी गई है।
यूरिया से सात समितियों के गोदाम हुए खाली
खागा। दस दिन बाद सहकारी समितियों में यूरिया आने की खबर मिली तो किसानों की सुबह से लाइन लग गई। ऐरायां ब्लाक की सात समितियां शाम को यूरिया से खाली हो गईं। जगजीवनपुर, कोड़ारवर, अल्लीपुर, मंडवा, मोहम्मदपुर गौंती, ओरम्हा और बुदवन साधन सहकारी समिति एक-एक ट्रक यूरिया रविवार शाम को आई। सोमवार को ई-पॉस मशीन में स्टाक की फीडिंग हुई। फिर 10 बजे से खाद बिक्री शुरू हुई। वहीं सरसई खागा सहकारी समिति में दो ट्रक यूरिया आई, जिसमें 650 बोरी खाद बिक गई। किसान सियाराम, सदाशिव, शिवसिंह, निरंजन ने बताया कि दो-दो बोरी ही खाद दी गई है। जरूरत ज्यादा की है। एडीओ सहकारिता एके राय ने बताया कि एक किसान को केवल दो बोरी खाद दी जा रही है। ब्लाक की सभी समितियों में खाद उपलब्ध है।

बयान:
सभी सचिवों को निर्देश दिया गया है कि एक किसान को तीन बोरी से अधिक खाद न दी जाए। फिलहाल 74 समितियों में एक-एक ट्रक खाद भेजी गई है। जिन समितियों में खाद खत्म हो जाने पर सचिव की ओर से डिमांड की जाएगी, वहां और खाद भेजेंगे।
- रामनयन सिंह, सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed