फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar in two sides, firing, case on 45

Fatehpur News: दो पक्षों में बवाल, फायरिंग, 45 पर मुकदमा

Fri, 10 Mar 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 10 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uproar in two sides, firing, case on 45
फतेहपुर। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच बुधवार को दो बार बवाल के बाद लाठी डंडे, पथराव और गोलियां चलीं। फायरिंग में दो लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। पुलिस ने 25 नामजद और 20 अज्ञात पर हत्या के प्रयास, सेवन सीएल समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 12 लोगों की गिरफ्तार किया है। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। तनाव के चलते गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक और फायरिंग के कारतूस बरामद किए हैं। दूसरी बार बवाल की वजह पुलिस की शिथिलता मानी जा रही है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव का है। थरियांव थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि मीरपुर गांव के शिवबहादुर सिंह उर्फ फुटबॉल और धर्मेंद्र सिंह के बीच पुरानी रंजिश है। पक्षों के बीच रंजिश के चलते विवाद हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे, बल्लम, बंदूक, तमंचा से एक दूसरे को जान से मारने की नीयत से मारपीट और फायरिंग की। पुलिस को फायरिंग से धर्मेंद्र सिंह पक्ष के अंशु सिंह और भवानी सिंह घायल अवस्था में मिले। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस माहौल शांत कराने के बाद लौट गई। इसके बाद शाम को दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। गांव में पथराव और गोलीबारी की गई। पुलिस मौके पर पहुंची। कल्लू सिंह के घर के सामने मारपीट और फायरिंग के साक्ष्य मिले। मामले में थानाध्यक्ष की ओर से शिवबहादुर सिंह उर्फ फुटबाल, विपिन, सत्येंद्र, कमलेश, रिंकू, अजय, कमल सिंह, राजू सिंह, भूपेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश उर्फ चंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह तोमर, ललौली बरबट निवासी भरत सिंह, सुगम सिंह, सत्यम सिंह, योगेंद्र पाल सिंह और दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र, कल्लू सिंह, राकेश सिंह, पिंटू , सौरभ, राजू सिंह, अंशू सिंह, अंकित सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, रेवती सिंह और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि वर्चस्व को लेकर दोनों पक्ष भिड़े हैं। एक दूसरे पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष की तहरीर पर बलवा, मारपीट, गाली गलौज, हत्या के प्रयास और सेवन सीएल मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, रेवती सिंह, अंकित सिंह, राकेश सिंह, शिवबहादुर सिंह, शैलेंद्र सिंह, सुगम सिंह, सत्यम सिंह, भरत सिंह, भूपेंद्र सिंह, योगेंद्र पाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

-इनसेट
एक पक्ष ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मामले में मीरपुर गांव की ओर से रुद्र प्रताप सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में रुद प्रताप सिंह का आरोप है कि अजय सिंह की ओर से नशे में रंजिश के चलते गाली गलौज की गई। इसका विरोध करने पर अजय सिंह आग बबूला हो गया। अजय सिंह और उसका साथी कमलेश, कमला सिंह, राजू सिंह, इकलाल के साथ आए। वह लोग घरवालों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरन इकबाल सिंह की लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गया और जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed