फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar during investigation; officials accused of bias.

Fatehpur News: जांच के दौरान हंगामा, अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप

Fri, 26 Jun 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Uproar during investigation; officials accused of bias.
फोटो-19-जांच करते टीम। स्रोत: वीडियो ग्रैब
असोथर। विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर चर्चित असोथर ब्लाॅक की ऐझी ग्राम सभा में बृहस्पतिवार को अधिकारियों की टीम जांच करने पहुंची। तभी ग्रामीणों ने प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शिकायत में नाली, खड़ंजा, मनरेगा और रीबोर समेत कई विकास कार्यों में अनियमितताओं का आरोप है। शिकायतकर्ता का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर दो करोड़ से अधिक की वित्तीय गड़बड़ी की गई है। इसकी कई बार शासन और प्रशासन से शिकायत की गई। इसके बाद डीएम के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई।
विज्ञापन

टीम में जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ती त्रिपाठी, लेखापरीक्षा अधिकारी अमरेंद्र सिंह और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल रहे। टीम ने ग्राम पंचायत सचिव दीपक तिवारी और सुरेश कुमार से अभिलेख लेकर शिकायत में उल्लिखित कार्यों का भौतिक सत्यापन किया और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सौरभ सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों को उम्मीद थी कि टीम सभी स्थलों का निरीक्षण कर निष्पक्ष जांच करेगी लेकिन अधिकारी सीधे प्रधान के घर पहुंच गए और वहीं से सत्यापन शुरू कर दिया।

ग्राम पंचायत सचिव दीपक तिवारी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों के सभी कार्यों के अभिलेख जांच टीम को उपलब्ध करा दिए गए हैं और जांच में कोई अनियमितता सामने नहीं आएगी। प्रधान के पति सुरेंद्र द्विवेदी ने भी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह शिकायतें चुनावी रंजिश के कारण की जा रही हैं।

फोटो-19-जांच करते टीम। स्रोत: वीडियो ग्रैब

फोटो-19-जांच करते टीम। स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed