{"_id":"612e0cf3841a5f452a50ce1a","slug":"up-five-lakh-98-thousand-robbary-by-pushing-a-grocery-trader-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फतेहपुर में किराना कारोबारी को धक्का मारकर 5 लाख 98 हजार लूटे, पुलिस में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फतेहपुर में किराना कारोबारी को धक्का मारकर 5 लाख 98 हजार लूटे, पुलिस में मचा हड़कंप
Tue, 31 Aug 2021 04:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 31 Aug 2021 04:36 PM IST
सार
फतेहपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने करोबारी से 5 लाख 98 हजार की नगदी और मोबाइल लूट लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरु कर दी लेकिन लुटेरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
फतेहपुर: मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर के बिंदकी के जाफरगंज से बिंदकी आ रहे किराना कारोबारी को मंगलवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश कारोबारी से 5 लाख 98 हजार की नगदी और मोबाइल ले गए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस नाकेबंदी कर कई घंटे तक संदिग्ध बाइक सवारों की चेकिंग करती रही। संदिग्धों का कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जाफरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जयनारायण गुप्ता का किराने का थोक और फुटकर कारोबार है। कारोबार जयनारायण और उनका बेटा विपिन गुप्ता संभालते हैं। विपिन मंगलवार को बिंदकी बाजार बाइक से आ रहा था।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुसारा मोड़ पर तीन युवक कुछ-कुछ दूरी पर खड़े थे। बारी-बारी से युवकों ने विपिन को हाथ देकर बाइक रोकवाने की कोशिश की। बाइक न रोकने पर तीसरे युवक ने विपिन की बाइक में डंडा मार दिया। अनियंत्रित होकर बाइक समेत कारोबारी रोड पर गिरा।
विज्ञापन
तीनों बदमाश विपिन को धमकी देकर बैग लूट लिया। बाइक की चाबी और मोबाइल भी छीन लिया। एक बाइक में सवार होकर तीनों बदमाश मंडराँव की ओर भाग निकले। कुछ देर बाद विपिन का परिचित पहुंचा। विपिन ने उसके मोबाइल से पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सीओ योगेंद्र मलिक, कोतवाल रविंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे।
विपिन ने बताया कि उसे 5 लाख रुपए बैंक में जमा करने थे। बिंदकी में बाजार से बाकी 98 हजार रुपए किराना सामान की खरीदारी करनी थी। सारी रकम बदमाश लूट ले गए। पुलिस मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर छानबीन में जुटी है। सीओ ने बताया अज्ञात बदमाशों का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।