{"_id":"32af6ec1131fb92ecb5a11ca96e1a0a5","slug":"up-board-s-evaluation-centers-dominate-perturbations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड के मू्ल्यांकन केंद्रों में अव्यवस्थाएं हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड के मू्ल्यांकन केंद्रों में अव्यवस्थाएं हावी
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Thu, 09 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केंद्रों में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। ड्यूटी पर लगाए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के गायब रहने से परीक्षकों को पानी पीने से लेकर कोठार से कापियों के बंडल लाने तक के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उधर बुधवार को 42221 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन केंद्रों में परीक्षकों को पानी पिलाने और उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल कोठार से मूल्यंाकन कक्ष तक पहुंचाने के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन यह कर्मचारी हाजिरी बनाने के बाद गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसी हालत में परीक्षकों को अपने टेबिल से उठकर पानी पीने बाहर जाने के साथ उत्तर पुस्तिकायें कोठार से लेने और जमा करने जाना पड़ता है।
तीनों मूल्यांकन केंद्रों के परीक्षकों ने इसकी शिकायत परीक्षा प्रभारी विनोद कुमार श्रीवास्तव से की। परीक्षा प्रभारी ने तीनों उप नियंत्रकों से ऐसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। उधर, बुधवार को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरे सबाब में रहा।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट के मूल्यांकन केंद्रों में 20131 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। हाईस्कूल के मूल्यांकन केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज में 1472 तथा एएस इंटर कालेज में 7369 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। इस तरह से कुल मिलाकर 42221 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।