फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   UP 100 vehicles will run from tomorrow

कल से दौड़ेंगे यूपी 100 वाहन

Sat, 17 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
UP 100 vehicles will run from tomorrow
वीडियो कांफ्रेंसिंग में यूपी100 चालू करने के दिए निर्देश - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना यूपी 100 जिले में 19 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। इस तारीख से सड़कों पर पीआरवी(पब्लिक रिस्पांस वैन) फर्राटा भरने लगेंगी। डीजीपी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह तारीख तय कर दी। योजना का शुभारंभ करने के लिए किसी जनप्रतिनिधि को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि जिले को यूपी 100 योजना के  लिए 48 चार पहिया वाहन एक पखवारे पहले मिल गए थे। इनके संचालन को लेकर पुलिस प्रशासन कमर कस चुका है। सात इनोवा और बोलेरो को किस रूट पर दौड़ाना है इसका भी खाका खींचा जा चुका है। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने की मुहिम में जिले के लिए यह बड़ी सौगात है। जिले वासियों के  इंतजार का वक्तअब खत्म हो गया है।
विज्ञापन


डीजीपी जाविद अहमद ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस अधीक्षक बलिकरन यादव को 19 दिसंबर से योजना चालू करने के आदेश दिए हैं। योजना के तहत वाहनों की संख्या जिले में और बढ़ाई जा सकती है। बढ़ाए वाहन भी 19 दिसंबर को आएंगे। नोडल अधिकारी एएसपी आरके यादव ने बताया कि जिले के गणमान्य लोगों को कार्यक्रम में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed