{"_id":"6acd3ebddd83a96d7a0421ca","slug":"up-board-model-papers-released-66000-students-to-benefit-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-164354-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: यूपी बोर्ड के मॉडल पेपर जारी, 66 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: यूपी बोर्ड के मॉडल पेपर जारी, 66 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
फतेहपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। विद्यार्थी इनसे परीक्षा पैटर्न समझने, अपनी तैयारी का आकलन करने और कमजोर विषयों की पहचान कर उन्हें सुधारने का अभ्यास कर सकेंगे।
जिले के 425 माध्यमिक विद्यालयों के करीब 66 हजार विद्यार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे। ऐसे में मॉडल पेपर उनके लिए अभ्यास का महत्वपूर्ण माध्यम बनेंगे। प्रश्नपत्र हल करने से विद्यार्थियों को प्रश्नों के स्वरूप, अंकों के विभाजन और निर्धारित समय में उत्तर लिखने का अभ्यास मिलेगा।
साथ ही पाठ्यक्रम दोहराने और तैयारी की कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी विषयवार मॉडल पेपर बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इनमें इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र समेत विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र शामिल हैं। शिक्षक भी इनके माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा के अनुरूप तैयारी करा सकेंगे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थी मॉडल पेपर हल कर तैयारी का आकलन करें। पाठ्यपुस्तकों के अध्ययन के साथ प्रश्नपत्रों का समयबद्ध अभ्यास करने से कमजोर विषयों और पाठ्यक्रम के कठिन हिस्सों पर विशेष ध्यान देने में मदद मिलेगी।