{"_id":"5855808c4f1c1b686f64da54","slug":"up-100-vehicles-will-run-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से दौड़ेंगे यूपी 100 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से दौड़ेंगे यूपी 100 वाहन
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग में यूपी100 चालू करने के दिए निर्देश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना यूपी 100 जिले में 19 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। इस तारीख से सड़कों पर पीआरवी(पब्लिक रिस्पांस वैन) फर्राटा भरने लगेंगी। डीजीपी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह तारीख तय कर दी। योजना का शुभारंभ करने के लिए किसी जनप्रतिनिधि को बुलाया जाएगा।
बता दें कि जिले को यूपी 100 योजना के लिए 48 चार पहिया वाहन एक पखवारे पहले मिल गए थे। इनके संचालन को लेकर पुलिस प्रशासन कमर कस चुका है। सात इनोवा और बोलेरो को किस रूट पर दौड़ाना है इसका भी खाका खींचा जा चुका है। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने की मुहिम में जिले के लिए यह बड़ी सौगात है। जिले वासियों के इंतजार का वक्तअब खत्म हो गया है।
डीजीपी जाविद अहमद ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस अधीक्षक बलिकरन यादव को 19 दिसंबर से योजना चालू करने के आदेश दिए हैं। योजना के तहत वाहनों की संख्या जिले में और बढ़ाई जा सकती है। बढ़ाए वाहन भी 19 दिसंबर को आएंगे। नोडल अधिकारी एएसपी आरके यादव ने बताया कि जिले के गणमान्य लोगों को कार्यक्रम में बुलाया जाएगा।