फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Unnao team reached the semi-finals after defeating Khargusarai.

Fatehpur News: खरगूसरांय को हराकर उन्नाव टीम सेमीफाइनल पहुंची

Wed, 07 Jan 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Unnao team reached the semi-finals after defeating Khargusarai.
फोटो-7-चौडगरा में मैच खेलती टीमें। संवाद - फोटो : अतिक्रमण हटवाते थाना प्रभारी।
चौडगरा। मलवां ब्लाॅक के रेवाड़ी चौराहे पर यूनिटी फ्रेंड ग्रुप की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें उन्नाव टीम ने खरगूसरांय को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्नाव टीम के खिलाड़ी श्रेयस को मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

टॉस जीतकर उन्नाव टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 14 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए खरगूसरांय टीम की 13.4 ओवर में 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। खरगूसरांय की ओर से गोलू ने दो चौके, एक छक्का लगाते हुए 17 रन बनाए जबकि हार्दिक ने एक छक्का व तीन चौके की मदद से 22 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

उन्नाव टीम के श्रेयस ने तीन विकेट झटके जबकि गौरव, मंगल और ऋतिक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उन्नाव टीम ने 11 ओवरों में चार विकेट खोकर 100 रन बनाकर मैच जीत लिया। उन्नाव की ओर से गौरव ने 28 रन बनाए जबकि श्रेयस ने 39 रनों की पारी खेली। खरगूसरांय टीम की ओर से विकास ने दो विकेट लिए, जबकि अमन को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed