फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Unlicensed sugarcane crusher plant operating in the area

Fatehpur News: क्षेत्र में लाइसेंस विहीन गन्ना क्रशर प्लांट संचालित

Wed, 10 Dec 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Unlicensed sugarcane crusher plant operating in the area
अमौली। क्षेत्र में कई अवैध गन्ना क्रशर प्लांट संचालित हैं, जिनके पास न तो प्रदूषण नियंत्रण का प्रमाण पत्र है, न खाद्य विभाग की अनुमति और न ही मंडी समिति का लाइसेंस। इन प्लांट संचालकों द्वारा लाखों रुपये का टैक्स चोरी किया जाता है। कई संचालक गन्ने का भुगतान किए बिना भागने में सफल हो जाते हैं।
विज्ञापन


गन्ना पेराई के समय शुरू होते ही बिना पंजीकरण और लाइसेंस के गन्ने की पेराई और गुड़ बनाने का काम जोरों पर हो गया है। क्षेत्र में लगे प्लांटों का संचालन मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और हरिद्वार के लोग कर रहे हैं। गौरीपुर, मदरी, गांगपुर, बिजौली, सठिगवां, दरियापुर, कमाशी, मदियाखेड़ा, सैठी, धमना, जरैला पुर, बेहटी, बकियापुर, बाबूपुर सहित कई गांवों में प्लांट चालू हैं।
विज्ञापन


इनमें से किसी के पास प्रदूषण का अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं है। जहरीला धुआं निकलकर क्षेत्रवासियों के जीवन को प्रभावित कर रहा है। मंडी समिति का लाइसेंस न होने से बिना गेट पास गुड़ की आपूर्ति करके सरकारी राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। औसतन 55 क्रशर में प्रति दिन 20 क्विंटल के हिसाब से 1100 क्विंटल गुड़ बनता है। मंडी टैक्स डेढ़ प्रतिशत की दर से प्रतिदिन 66,000 रुपये का राजस्व चोरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सत्र में नौ संचालक किसानों का भुगतान किए बिना भाग गए थे। इनमें से चार के खिलाफ जाफरगंज और चांदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जो अभी विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed