फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uninterrupted supply on paper, but in reality there is power failure for four to five hours.

Fatehpur News: कागजों में निर्बाध आपूर्ति, हकीकत में चार से पांच घंटे गुल रही बिजली

Mon, 27 May 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 27 May 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Uninterrupted supply on paper, but in reality there is power failure for four to five hours.
फतेहपुर। शहर में बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान हैं। वहीं बिजली विभाग के मुराइनटोला उपकेंद्र के दफ्तर में कई फीडरों में 24 घंटे आपूर्ति होने का दावा कागजों में दर्ज है। लेकिन पड़ताल में सामने आया कि रविवार की रात फीडरों से जुड़े मोहल्लों में रात को बिजली कई घंटे गुल रही। गर्मी के कारण लोगों का जीना-दूभर हो गया। रात में बिजली कटौती के चलते घरों में बच्चे व बूढ़े कराह उठे। लोगों ने छतों में सहारा लिया।
विज्ञापन

मुराइनटोला उपकेंद्र से रविवार को सातों फीडरों की दर्ज आपूर्ति
हरिहरगंज फीडर 23 घंटे 46 मिनट
लोकल फीडर 23 घंंटे 50 मिनट
आबू नगर फीडर 20 घंटे 52 मिनट
ज्वालागंज फीडर 24 घंटे
बाकरगंज फीडर 21 घंटे 46 मिनट
मुराइनटोला फीडर 24 घंटे
फोटो-21-राहुल कुमार
ज्वालागंज के राहुल कुमार ने बताया कि शाम से बत्ती का आना जाना लगा रहा है। रविवार रात को 9.30 बजे गई लाइट रात 11 बजे के बाद आई। घर के कामकाज प्रभावित हुए। बच्चे और बुजुर्गों को खासा दिक्कत हुई।
विज्ञापन

फोटो-22-राजू
मुराइनटोला के राजू ने बताया कि बिजली की आंख मिचौली से परेशान हैं। रविवार को एक घंटे में करीब 05 से 07 बार ट्रिपिंग हुई। रात में बिजली के कारण सोना हराम हो गया है। फोन पर पूछने पर फाल्ट होने की बात बता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों में जितनी आपूर्ति होती है, उतना ही रजिस्टर में लिखा जाता है। मोहल्लों की कटौती ट्रांसफार्मर व केबलों के फाल्ट होने से हो रही होगी। उपकेंद्र व फीडर से कटौती ही रजिस्टर में दर्ज की जाती है।
-राज मंगल सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed