{"_id":"69235dbef8fcde573e07b656","slug":"unemployed-man-lured-with-job-promise-sent-to-dubai-on-tourist-visa-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144456-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार को टूरिस्ट वीजा में दुबई भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार को टूरिस्ट वीजा में दुबई भेजा
विज्ञापन
जहानाबाद। विदेश में नौकरी का झांसा देकर युवक से डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के कपिला गांव निवासी गुरुचरण ने बताया कि बकेवर थाने पहाड़ीपुर निवासी जयप्रकाश पूर्व परिचित हैं। उसने कानपुर श्याम नगर निवासी आलम अंसारी के माध्यम से दुबई में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था।
आलम अंसारी कानपुर में अलसुभान ट्रेवल्स एजेंसी संचालित करता है। जयप्रकाश ने उसकी 30 दिसंबर 2023 को आलम अंसारी से मुलाकात कराई। दुबई में नौकरी के वीजा के लिए डेढ़ लाख रुपये की आलम ने मांग की।
विज्ञापन
उसने जनवरी 2024 में रुपये जयप्रकाश को दिए। लखनऊ में मेडिकल के बाद टूरिस्ट वीजा पर उसे दुबई भेज दिया। वह पढ़ा लिखा नहीं होने की वजह से टूरिस्ट और नौकरी का वीजा में अंतर नहीं समझ सका।
यहां नौकरी नहीं मिलने पर 17 जनवरी 2024 को लौट आया। उसने आलम अंसारी और जयप्रकाश से रुपये वापस मांगे। दोनों ने रुपये मांगने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।