{"_id":"67952af7c6cad5220c0c4875","slug":"uncontrolled-safari-rammed-into-moving-truck-six-devotees-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-128278-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चलते ट्रक में बेकाबू सफारी घुसी, छह श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चलते ट्रक में बेकाबू सफारी घुसी, छह श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त सफारी।
- फोटो : हादसे के बाद क्षतिग्रस्त सफारी।
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्ताननगर हाईवे पर शनिवार दोपहर चलती सफारी चलते ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने दो की हालत गंभीर देखकर पीजीआई लखनऊ रेफर किया।
रायबरेली जिला लालगंज कस्बा निवासी नीरज सिंह अपनी पत्नी गीता सिंह, पुत्री अरकिशा व परिवार के संजय के पुत्र निकेतन, पत्नी शालिनी सफारी से प्रयागराज कुंभ मेला गए थे। करीब दोपहर तीन बजे लौटते समय सुल्ताननगर के पास चलती सफारी चलते ट्रक में पीछे से टकरा गई। इससे सभी लोग घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास लोग पहुंचे। सफारी में फंसे सवारों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर नीरज सिंह व गीता सिंह को लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया।
-- -- -- --
श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराई
खागा। बिहार प्रांत के पूर्वी चंपाल थाना केसरिया क्षेत्र के सुंदरापुर निवासी सुनील कुमार सरकारी कर्मचारी है। वह अपने परिजनों समेत 12 लोगों के साथ भ्रमण पर निकले थे। वह लोग छोटी बस व एक कार से थे। वह लोग कानपुर से भ्रमण कर प्रयागराज जा रहे थे। खागा पूर्वी बाईपास पर शनिवार की सुबह कार सुजरही के पास पहुंची। मवेशी सामने आने पर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। मामले की सूचना पर सुनील कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी और इसके बाद प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।