फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uncontrolled bike rider killed the farmer

Fatehpur News: अनियंत्रित बाइक सवार ने किसान की जान ली

Fri, 04 Aug 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 04 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike rider killed the farmer
हुसैनगंज। बाजार से घर जा रहे साइकिल सवार किसान को बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां किसान की इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जमरावां गांव कामतादीन का पुरवा निवासी सूरज पाल पासवान उर्फ बौरा (65) किसान थे। वह साइकिल से जमरावां बाजार से शाम को लौट रहे थे। मटियारा गांव के पास पहुंचे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किसान सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे और घायल किसान को सीएचसी में भर्ती कराया। डाॅक्टर ने किसान की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। वहां इलाज के दौरान रात को मौत हो गई। सूरज के चार बेटे छंगू, संजीत, बसंत व अरविंद है। एक विवाहित बेटी ज्ञानमती है। डेढ़ साल पहले बड़े बेटे वीरेंद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी चंदी देवी का रो-रो कर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि ललौली थाना के गोपालपुर निवासी दामाद सुरेश की तहरीर पर बाइक सवार सिहार गांव निवासी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed