{"_id":"57dc42204f1c1bf422d473e7","slug":"uncle-to-nephew-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने भतीजे को गोली से उड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा ने भतीजे को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बिजौली में नाली साफ करने के विवाद में गुरुवार को चाचा रामसेवक ने भतीजे सियाराम की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावर चाचा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बिजौली गांव निवासी सियाराम (35) पुत्र रामनरायन शुक्रवार को अपने घर के पास स्थित कुंए से लगी नाली की सफाई कर रहा था। कुएं के सामने रहने वाले परिवारिक चाचा रामसेवक की पत्नी कमला ने घास और पौधों को उखाड़ने से मना किया।इसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद खेत से रामसेवक लौटा तो कमला ने विवाद की जानकारी दी। गुस्से से तमातमा उठे रामसेवक ने तमंचा निकाल लिया और घर के बाहर खड़े सियाराम पर फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे बाएं हाथ और छाती में लगे। परिजन उसे सीएचसी ले गए। इस पर परिजन उसे कानपुर स्थित ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित क र दिया। एसएचओ शुभ नारायण ने बताया कि मृतक के भाई विश्राम की तहरीर पर दंपति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कमला देवी पर पति को गोली मारने के लिए उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन