फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uncle and nephew returning after distributing wedding cards died in a collision with a dumper.

Fatehpur News: शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मौसा-भतीजे की डंपर की टक्कर से मौत

Fri, 24 Apr 2026 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew returning after distributing wedding cards died in a collision with a dumper.
फोटो-25-हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक। संवाद
ललौली (फतेहपुर)। समधी के घर से बेटे की शादी का निमंत्रण देकर लौट रहे बाइक सवार मौसा और भतीजे को बांदा-टांडा हाईवे पर तेज रफ्तार ओवरलोड मौरंग लदे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और डंपर चालक उन्हें कुचलते हुए भाग निकला। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के खदरी निवासी मुन्ना निषाद (50) के बेटे अमित की शादी पांच मई को है। बरात ललौली थाना क्षेत्र के शंकरपुरवा गांव में रामलखन निषाद के घर जानी थी। मुन्ना निषाद देवरी गांव निवासी साढ़ू के पुत्र बालकरन (35) के साथ निमंत्रण देने शंकरपुरवा गए थे।
विज्ञापन


यहां से लौटते समय ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दतौली चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समधी रामलखन ने बताया कि डंपर ओवरलोड मौरंग से लदा था और शहर की ओर जा रहा था। वहीं दतौली चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर खाली था और बांदा की ओर जा रहा था। पुलिस का दावा है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-25-हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक। संवाद

फोटो-25-हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed