{"_id":"58ac8f514f1c1b4a55b246e0","slug":"uma-bharti-s-election-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":" उमा भारती ने की चुनावी जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमा भारती ने की चुनावी जनसभा
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
थरियांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करतीं भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री एवं फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री एवं फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती ने कहा कि बुलंदशहर में हुई घटना शर्मनाक है। अखिलेश को छोटा भाई मानती थी लेकिन उन्होंने गायत्री की जनसभा में पहुंचकर मर्यादाहीनता दिखाई है। उन्होंने साबित कर दिया कि वह उत्तर प्रदेश में अपराध को रोकने में सक्षम नहीं है। वह महिलाओं के सम्मान की रक्षा में सक्षम नहीं है।
फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती ने मंगलवार को थरियांव गांव के काली माता के मंदिर के मैदान में चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूट बूट पहनते हैं तो राहुल को जलन होती है। नोटबंदी के बाद मायावती, मुलायम सबसे ज्यादा परेशान हो गए। नोटबंदी से ब्लैक मनी बाहर आई है यह पैसा जनता का है और देश के विकास में लगाया जाएगा।
प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सरकारी अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं। मरीजों को दवाएं नहीं मिलतीं और अखिलेश कहते हैं कि काम बोलता है। मुलायम सिंह के घर की महिलाओं को पता नहीं है कि महिलाओं को सफर करने में क्या परेशानी होती है। जनसभा में सदर प्रत्याशी विक्रम सिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने उमा भारती का स्वागत किया। इस मौके पर विनय सिंह, मुन्ना सिंह भदौरिया, नीरज सिंह, गुड्डू सिंह, धुन्नू तिवारी, अन्नू सिंह आदि रहे।