फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ukraine

तिरंगा लेकर 24 घंटे किया सफर, आठ जगह देखा पासपोर्ट

Sat, 05 Mar 2022 09:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
ukraine
सिविल लाइन में यूक्रेन से लौटे अंकित मिश्रा की आरती कर स्वागत करतीं मां नीलम मिश्रा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सुरक्षित घर लौटे छात्र अपने परिजनों से मिल कर भावुक हो गए। वहां के हालात बयां करते हुए कहा कि पुलतावा आवास से हंगरी सीमा उन लोगों को आठ बार पासपोर्ट दिखाना पड़ा। हाथ में तिरंगा और बस में तिरंगा झंडा लगाकर 24 घंटे का सफर किया। इस बीच में एक जगह पर बस रुकी, लेकिन चेतावनी सायरन बजते ही सैनिकों ने बस के अंदर कर दिया। हंगरी सीमा पर जब बस पहुंची तो उनकी दहशत कुछ कम हुई। दो दिन वहीं रहने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट से उन्हें दिल्ली लाया गया। वहां से फ्लाइट में बैठाकर लखनऊ फिर अपने निजी वाहन से घर आए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति यूक्रेन से लौटे छात्रों से मुलाकात की और मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

यूक्रेन के पुलतावा में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे तीन छात्र शुक्रवार रात घर पहुंचे। सिविल लाइंस निवासी हरिश्चंद्र मिश्रा ने अपने बड़े बेटे अंकित मिश्रा को चार महीना पहले एमबीबीएस करने के लिए यूक्रेन भेजा था। वहीं डॉ. महेश मिश्रा के दो बेटे यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए थे। बड़े बेटे हर्ष मिश्रा ने चार साल पूरे कर लिए हैं। उसका पांचवां साल चल रहा है। वहीं छोटे बेटे उदय मिश्रा को यूक्रेन गए अभी तीन महीना हुए थे। रूस-यूक्रेन युद्घ शुरू होने से हालत बिगड़े और इन लोगों को किसी तरह से घर वापसी करनी पड़ी। यह तीनों लोग एक साथ रहते थे।
विज्ञापन

इन लोगों ने बताया कि 26 फरवरी की रात बंकर में रहना पड़ा। 27 फरवरी की रात करीब 23 लोगों ने बस से हंगरी सीमा के लिए रवाना हुए। 28 फरवरी की रात हंगरी बार्डर पहुंचे और यहां पर प्राइवेट फ्लैट लेकर दो दिन रहे। तीन फरवरी को एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। चार को दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचे और फिर फ्लाइट से लखनऊ आए। लखनऊ एयरपोर्ट से निजी वाहन में बैठकर शुक्रवार रात ढाई बजे घर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन छात्रों ने बताया कि जो केंद्र सरकार व यूक्रेन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए थे, उनमें बात नहीं हो सकी। हेल्पलाइन नंबर डायल करने में समय बर्बाद हो रहा था। जब तक सभी छात्रों की यूक्रेन से घर वापसी नहीं हो जाती है, हेल्पलाइन नंबरों में सुधार करने की जरूरत है। ताकि तुरंत फोन रिसीव हो।

तपस्वी नगर में यूक्रेन से वापस लौटे हर्ष मिश्रा को मिठाई खिलातीं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी न?

तपस्वी नगर में यूक्रेन से वापस लौटे हर्ष मिश्रा को मिठाई खिलातीं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी न?- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed