फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two youths died, two injured in bike collision

Fatehpur News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो घायल

Wed, 15 Nov 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two youths died, two injured in bike collision
औंग। थानाक्षेत्र के रानीपुर गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की हादसा स्थल पर मौत हो गई। पीछे बैठे दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र के डोमनपुर निवासी बलवीर पत्नी रोशनी को लेकर औंग थानाक्षेत्र के रानीपुर गांव स्थित ससुराल आए थे। जहां से साले संदीप (20) को बाइक से लेकर किसी काम से औंग गए थे। रानीपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत में संदीप की मौत हो गई। दूसरी बाइक के चालक दुर्गागंज निवासी शिवकुमार पासवान के पुत्र अरुण उर्फ उल्लू (18) की भी मौके पर मौत हो गई। अरुण पड़ोसी मिथुन (16) पुत्र शिवराम को लेकर हाजीपुर गांव से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने घायल बलवीर और मिथुन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। त्योहार की खुशियां हादसे में काफूर हो गईं। मृतक संदीप के बड़ी बहन रोशनी, छोटी बहन चांदनी, छोटे भाई अंकित का हाल बेहाल दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गागंज का मृतक अरुण ट्रक खलासी था। वह दो भाइयों मिथुन, विकास से बड़ा था। उसकी मां ननकी हाल बेहाल दिखीं। प्रभारी निरीक्षक विद्या यादव ने बताया कि हादसे की सूचना दर्ज की गई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed