फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two vicious arrested with eight stolen motorcycles

चोरी की आठ मोटर साइकिलों के साथ दो शातिर गिरफ्तार

Sun, 16 May 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two vicious arrested with eight stolen motorcycles
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर रविवार को भोर पहर पुलिस ने दो शातिरों को बाइक चोरी के मामले गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में इनके पास से एक तमंचा अैर तीन कारतूस मिले। इनकी निशानदेही पर बंद पड़े एक ईंट भट्ठे से चोरी की आठ मोटर साइकिलें भी बरामद कीं।
विज्ञापन

बहुआ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ कस्बे में तड़के चार बजे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक एक बाइक लिए खड़े मिले। टीम को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लवकुश रैदास निवासी कस्बा असोथर व संतोष पासवान उर्फ बुदानी निवासी कृष्णा नगर पश्चिमी कस्बा बहुआ के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आठ मोटर साइकिलें एक ईंट-भट्ठे से बरामद करवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ संदीप तिवारी ने बताया कि वर्ष 2020 में गाजीपुर पुलिस ने लवकुश को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद ये फिर से गाड़ी चोरी का काम करने लगा। लवकुश व इसके साथी पर चोरी, धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed