{"_id":"61b0ff7a0734f4426c6339c7","slug":"two-vicious-arrested-while-going-to-sell-stolen-goods-fatehpur-news-knp66832972","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का माल बेचने जाते समय दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का माल बेचने जाते समय दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
थरियांव। चोरी का माल बेचने के लिए लेकर जाते समय मंगलवार रात दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से स्कूल से चुराया गया सामान और मंदिरों के घंटे बरामद हुए हैं।
थानाक्षेत्र के थरियांव मोड़ के पास प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने राकेश विश्वकर्मा निवासी रमवां और नागेंद्र उर्फ बिल्ला निवासी बहरामपुर समेत तीन लोगों को कुछ सामान के साथ पकड़ा।
इस दौरान पुलिस को चकमा देकर एक युवक भाग निकला। पुलिस ने राकेश और नागेंद्र से सामान के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि सामान दो दिसंबर को रसूलाबाद स्कूल से चोरी किया था।
विज्ञापन
उनके पास से चार सोलर पैनल, एक कंट्रोलर, करनपुर स्कूल से चुराया गया गैस सिलिंडर, तीन सीलिंग फैन बरामद हुए। इसके साथ ही कुछ मंदिरों से चुराए गए छोटे-बड़े 22 पीतल के घंटे बरामद हुए।
युवक नागेंद्र के पास से तलाशी में तमंचा और कारतूस भी मिला। पकड़े गए युवकों ने भागने वाले साथी का नाम पप्पू शुक्ला निवासी टेनी गांव कोतवाली खागा बताया है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तीनों पैदल सामान लेकर बेंचने जा रहे थे। फरार पप्पू की तलाश की जा रही है।