फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   two people injured in road accident dead

रेवाड़ी सड़क हादसे में घायल दोनों युवकों ने तोड़ा दम

Wed, 14 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
two people injured in road accident dead
चौडगरा। रेवाड़ी गांव के पास मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में घायल दोनों युवकों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। देर रात एक युवक की पहचान पुलिस ने कर ली। जबकि दूसरे की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन

फतेहपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को मंगलवार रात रेवाड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल भेजा, जहां इनकी मौत हो गई। इनमें एक युवक की पहचान अनुज कुमार (32) पुत्र राम सिंह यादव निवासी जयसेन थाना कोतवाली मूसानगर, कानपुर देहात के रूप में हुई। शिनाख्त पिता राम सिंह ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनुज एक बाइक कंपनी में काम करता था और इस समय कानपुर के कोयला नगर में रहता था। कंपनी के काम से वह फतेहपुर आया था और घर लौट रहा था। बाइक अनुज की थी। पुलिस अभी तक दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं कर सकी है। अनुज के पिता राम सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राम सिंह ने बताया कि उनका एक पुत्र अनूप खेती करता है और दूसरा अनुपम पुलिस में है। अनुज की पत्नी रजनी, एक पुत्री व एक साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed