फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two parties clashed in election rivalry, chaos due to stone pelting and firing

Fatehpur News: चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, पथराव व फायरिंग से अफरा-तफरी

Mon, 11 Dec 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 11 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in election rivalry, chaos due to stone pelting and firing
फोटो- 26- अयाह गांव में मौजूद पुलिस फोर्स। संवाद
विज्ञापन

- प्रधान की दुनाली बंदूक छीनकर ले जाने का आरोप, सीओ समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा
- दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया गया

संवाद न्यूज एजेंसी

शाह। केंद्रीय राज्य मंत्री की संकल्प यात्रा के बाद अयाह गांव में रविवार रात प्रधान के पति और प्रतिद्वंद्वी पक्ष के बीच विवाद हो गया। पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला किया। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव हुआ। सीओ के मौके पर पहुंचने के बाद लोग शांत हुए
प्रधान पति के भाई ने दूसरे पक्ष पर लाइसेंसी बंदूक गायब करने का आरोप लगाया। हालांकि बंदूक पुलिस ने बरामद कर ली। दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव में केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद साध्वी निरंजन ज्योति संकल्प यात्रा पर पहुंची थीं। कार्यक्रम शाम को खत्म हो गया। प्रधान पति कमलेश मिश्रा समर्थकों के साथ पंडाल से कुर्सियां हटवा रहे थे। यहां दूसरे पक्ष के दीपक द्विवेदी भी मौजूद थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोगों ने हवाई फायरिंग की। मारपीट और पथराव के चलते गांव में अफरा-तफरी फैल गई। प्रधानपति पक्ष से अमर पाल बंदूक लिए थे। बंदूक कमलेश के भाई बाबू मिश्रा के नाम है। प्रधान पति भाकियू (अराजनीतिक टिकैत) का गुट का नेता भी है।
प्रधान के चुनाव में दीपक दुबे पराजित हुए थे। प्रधान पति ने दीपक दुबे, अंकित तिवारी, धुनगू, शिवम दुबे के खिलाफ बंदूक, 35 हजार रुपये, सोने की चेन मारपीट कर छीनने का आरोप लगाया। उधर, दीपक दुबे ने बताया कि प्रधान पक्ष ने मारपीट और फायरिंग की है।

सीओ परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि वह लोग कार्यक्रम में मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री के जाने के बाद घटना हुई है। बंदूक बरामद की गई है। लूट के मुकदमे की विवेचना की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई है। घरों में ताले बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed