फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two Interstate Conmen Arrested for Fraudulently Selling Fake Gold Coins

Fatehpur News: नकली गिन्नी बेचने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय दो ठग गिरफ्तार

Fri, 22 May 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two Interstate Conmen Arrested for Fraudulently Selling Fake Gold Coins
फोटो-32-कोतवाली में पकड़े गए ठग। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। कोतवाली पुलिस ने नकली सोने की गिन्नियां बेचकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो ठगों को बृहस्पतिवार को पक्का तालाब अटल बिहारी वाजपेयी पार्क के पास से गिरफ्तार किया। वहीं मौके से दो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा थाना क्षेत्र के नौसार गांव निवासी गुड्डू साहनी और पीलीभीत जिले के अमरिया थाना क्षेत्र के भूड़ागांव निवासी उमेश उर्फ उमनेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकली गिन्नियां, एक असली गिन्नी, तीन मोबाइल और चार हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

फरार आरोपियों में बरेली जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी साबिर और भोजीपुरा निवासी साहिद शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह लोगों को यह कहकर फंसाता था कि उन्हें खुदाई में गिन्नियां और सिक्के मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोटली में एक असली गिन्नी रखकर हाथ की सफाई से उसे बदलकर जांच के लिए देते थे। इससे लोगों को भरोसा हो जाता था और वे पूरी पोटली को असली सोना समझकर खरीद लेते थे। इसके बाद उन्हें नकली गिन्नियां देकर ठगी की जाती थी।

दरोगा बंशीधर राय ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी एक युवक को भी आरोपियों ने फोन कर फंसाने की कोशिश की थी जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ा गया। कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

फोटो-32-कोतवाली में पकड़े गए ठग। स्रोत पुलिस

फोटो-32-कोतवाली में पकड़े गए ठग। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed