फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two hours after the blockade was cleared, the police were able to take possession of the girl's body.

Fatehpur News: जाम खुलने के दो घंटे बाद बच्ची का शव कब्जे में ले सकी पुलिस

Sat, 18 Apr 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two hours after the blockade was cleared, the police were able to take possession of the girl's body.
फोटो-37-बिंदकी मुरादीपुर मार्ग पर ब्रेकर बनाते मजदूर। संवाद
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव महरहा में बृहस्पतिवार देर शाम डंपर से कुचलकर बच्ची की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। ग्रामीणों ने देर रात तक हंगामा कर पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। काफी देर तक चले विरोध के बाद ग्रामीणों की मांगें मानने के आश्वासन पर रात करीब 11 बजे पुलिस शव कब्जे में ले सकी।
विज्ञापन

गांव महरहा निवासी गोरे सोनकर की सात वर्षीय पुत्री परी दरवाजे पर खड़े ऑटो के पास खड़ी थी तभी ओवरलोड मौरंग लदे डंपर ने ऑटो को टक्कर मारकर बच्ची को कुचल दिया। इससे आक्रोशित भीड़ ने डंपर चालक व खलासी को पकड़कर पिटाई की और बिंदकी-मुरादीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया था। करीब रात नौ बजे जाम खुल सका। पुलिस शव और आरोपियों को कब्जे में नहीं ले पाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शर्तों पर सहमति बनने के बाद पुलिस ने रात लगभग 11 बजे बच्ची के शव को कब्जे में ले पाई। वहीं डंपर के चालक और खलासी को भी पकड़ लिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। शुक्रवार को पुलिस ने बिंदकी-मुरादीपुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया। दुर्घटना संभावित क्षेत्र में ब्रेकर निर्माण कार्य भी शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी और मुरादीपुर पॉइंट पर पुलिस तैनात की गई। इससे भारी वाहन मार्ग में प्रवेश न कर सकें। थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि डंपर चालक और खलासी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ग्रामीणों की सभा मांगों को मानकर कार्रवाई की जा रही है।

फोटो-37-बिंदकी मुरादीपुर मार्ग पर ब्रेकर बनाते मजदूर। संवाद

फोटो-37-बिंदकी मुरादीपुर मार्ग पर ब्रेकर बनाते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed