फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two farmers died from the cold

ठंड से दो किसान की मौत

Thu, 24 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 24 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two farmers died from the cold

हाड़कपांऊ ठंड किसानों पर कहर बनकर टूट रही है। 24 घंटे के अंतराल में दो किसानों की सर्दी से जान चली गई। हल्का लेखपाल ने तफ्तीश में एक मौत को ठंड से मानने से इंकार कर दिया, जबकि एक मृतक किसान के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बजाय शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


 
कोतवाली के पांभीपुर गांव 50 वर्षीय किसान मान सिंह की ठंड से मौत हो गई। मान सिंह मंगलवार को खेतों में पानी लगाने गया था। खेत से लौटने के बाद रात में घर के बाहर बने बरामदे के नीचे सो गए।
विज्ञापन



बुधवार की भोर चार बजे पेट में अचानक दर्द हुआ। दो बार शौच जाने से हालत बिगड़ती गई। परिजन कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो गई। हल्का लेखपाल मौके पर जाकर जानकारी ली। ग्राम प्रधान के कहने के बावजूद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
वहीं खखरेरू थाना के प्रतापपुर महेड़ी गांव भूरेलाल मंगलवार को खेतों की सिंचाई कर रहे थे। शाम को घर आए और खाना खाने के बाद बिस्तर पर सो गए। अचानक ठंड लगने के कारण परिजनों को बुलाया। परिजन इलाज कराने ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई।


मौके पर गए राजस्व निरीक्षक अमर पाल सिंह ने बताया कि मृतक पहले से ही बीमार था। इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण ही उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed