फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two died from fever, dengue confirmed in women

बुखार से दो की मौत, महिला में डेंगू की पुष्टि

Wed, 07 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Wed, 07 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two died from fever, dengue confirmed in women
जाफरगंज के खूंटाझाल गांव में दवा बांटती टीम। - फोटो : अमर उजाला

खजुहा विकासखंड के भारतपुर व बहादुरपुर गांव में बुखार पीड़ित वृद्ध और एक महिला की मौत हो गई। गांव बरवा की महिला को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। यहां पहुंची स्वास्थ्य विभाग टीम की दवाइयों से मरीजों को फायदा नहीं मिल रहा है। जिससे सत्तर फीसदी मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है।  

विज्ञापन


खजुहा विकास खंड के गांव भारतपुर निवासी बुखार से पीड़ित 65 वर्षीय रघुनंदन की सोमवार रात घर पर ही मौत हो गई। वहीं, गांव बहादुरपुर निवासी मकसूद खां की पत्नी रम्मो बीबी दो दिनों से बुखार की चपेट में थीं। सोमवार देर रात कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। बुखार से पीड़ित गांव बरवा निवासी सुधीर वर्मा की पत्नी रानी देवी को कानपुर में इलाज के दौरान कराई गई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार को गांव खूंटाझाल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में डा. रामेंद्र सिंह, डा. प्रसून अवस्थी की टीम ने कैंप लगाया। जिसमें 90 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें से 10 की स्लाइड बनाई गई। गांव बंथरा में एसीएमओ डा. एसपी जौहरी ने यहां लगी टीम के प्रभारी विमल चौरसिया सहित अन्य डाक्टरों को हिदायत देते हुए कहा कि इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां 250 मरीजों की ओपीडी हुई और 26 की स्लाइड बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमौली विकास खंड के मेढ़ापाटी, गोविंदपुर, बिलारी, अदमापुर, रिठवां, आवाजीपुर, मकरंदपुर, दपसौरा, बंथरा सहित दर्जनों गांव में फै ली संक्रामक बीमारी से सैकड़ों मरीज जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। चिकित्सकों की टीम दवाइयां तो बांट रही है लेकिन इन दवाइयों का असर न होने से बीमारी विकराल होती जा रही है। मरीजों को मऊदेव, उमरिहा बाजार, अमौली, जोनिहां, बिंदकी और कानपुर के प्राईवेट अस्पतालों  के साथ ही झोलाछापों से इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed