फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DNA report confirms young woman's murder; two accused arrested.

Fatehpur News: डीएनए रिपोर्ट से युवती की हत्या की पुष्टि, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
DNA report confirms young woman's murder; two accused arrested.
फोटो 41 - किशनपुर थाने में पकड़े गए आरोपी
फतेहपुर। शादी का दबाव बनाने पर शादीशुदा प्रेमी के हाथों मौत के घाट उतारी गई युवती की हत्या का राज डीएनए रिपोर्ट से सामने आया है। पुलिस ने पहले आरोप के आधार पर प्रेमी को जेल भेजा था। जांच के दौरान शनिवार को उसके भाई और पिकअप मालिक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को सीज किया गया है।
विज्ञापन

किशनपुर थाने के मर्दन टोला वार्ड नंबर एक निवासी वीरेन सोनकर की पुत्री कल्पना का पड़ोसी संदीप सोनकर से प्रेम प्रसंग था। संदीप शादीशुदा है। कल्पना उस पर साथ रहने का दबाव बनाती थी। नवंबर 2025 में कल्पना घर से निमंत्रण में शामिल होने गई थी। इसके बाद वह लापता हो गई। पुलिस ने बालिग होने के कारण उसकी गुमशुदगी दर्ज की।
विज्ञापन

आरोपी के आधार पर पुलिस ने संदीप से पूछताछ की। पूछताछ में संदीप ने हत्या करना कबूल किया। इसके आधार पर पुलिस ने 10 जनवरी को उसे जेल भेज दिया। हालांकि हत्या को लेकर पुलिस के पास कोई मजबूत साक्ष्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने शव फेंकने वाली जगह का पता लगाया। सामने आया कि शव प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर में गंगा किनारे जंगल में फेंका गया था। पुलिस ने जंगल में खोजबीन की तो वहां कुछ हड्डियां और बाल मिले। अवशेष सुरक्षित करने के बाद कल्पना की मां और पिता के डीएनए नमूने लेकर प्रयागराज फाफामऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए। डीएनए मिलान में कल्पना की हत्या की पुष्टि हुई।
पुलिस ने संदीप के भाई वीरू सोनकर और पड़ोसी पिकअप मालिक रंजीत सोनकर उर्फ लट्टू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि संदीप ने कल्पना को गांव के बाहर बुलाया था। रंजीत की पिकअप में उसकी गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद संदीप, भाई वीरू सोनकर और अन्य साथियों के साथ शव को ठिकाने लगाने गया था।

घटना में खागा कोतवाली के खैरई निवासी अमर सोनकर और महावतपुर असहट निवासी गेंदू सोनकर गिरफ्त से दूर हैं। दोनों ने भी शव ठिकाने लगाने में सहयोग किया था। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

फोटो 41 - किशनपुर थाने में पकड़े गए आरोपी

फोटो 41 - किशनपुर थाने में पकड़े गए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed