फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two deaths, including student from Current

करंट से छात्र समेत दो की मौत

Sat, 29 Jul 2017 11:58 PM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Sat, 29 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two deaths, including student from Current
बिजली - फोटो : अमर उजाला
बिजली का करंट लगने से बीए के छात्र समेत दो युवकों की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन


 अनुराग सिंह (20) धाता के परसिद्धपुर गांव के सुरेश सिंह के बेटे थे। सुरेश सिंह बीएसएफ छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। परिजनों ने बताया कि कमरे का कूलर अचानक देर रात बंद हो गया। इस पर अनुराग बिजली सप्लाई का बोर्ड खोलने लगे। इसी दौरान यह कूलर की बॉडी में उतरे करंट की चपेट में आ गए।

चीख सुनकर परिजन दौड़ पड़े। परिजनों के सप्लाई बंद करने के बाद अनुराग क रंट से छूटे। परिजन इन्हें बेहोशी की हालत में लेकर पीएचसी पहुंचे। यहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनुराग की दो बहनें अनुराधा व अनुपमा हैं। बड़ी बहन एमबीबीएस का अंतिम साल पूरा कर रही है। छोटी बहन अनुपमा भी एमबीबीएस परीक्षा की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


घरेलू कामकाज के लिए अनुराग अपनी मां के साथ गांव में रहता था। वह धाता के ही एक कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजनों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से पिता के आने के बाद ही अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं खागा कोतवाली क्षेत्र के खैरई गांव निवासी रामलाल का बेटा राजकुमार पासवान (25) एक माह पहले सऊदी अरब से लौटकर आया था। वह शनिवार की दोपहर घरेलू वायरिंग ठीक कर रहा था। तार छू जाने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजनों ने घर की विद्युत आपूर्ति बंद कराई। सीएचसी में डाक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना से पत्नी मालती रो -रो कर बदहवास हो गईं। राजकुमार के एक बेटा अंकुश(3) और एक डेढ़ माह की बेटी गुड़िया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed