{"_id":"69654064d244339155099644","slug":"two-brothers-returning-after-delivering-khichdi-were-hit-by-a-bike-one-died-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-147274-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खिचड़ी देकर लौट रहे दो भाइयों को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खिचड़ी देकर लौट रहे दो भाइयों को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-16-शिवकुमार उर्फ छक्कू। स्रोत परिजन
असोथर (फतेहपुर)। बहन के यहां खिचड़ी देकर साइकिल से गांव लौट रहे चचेरे भाइयों को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए।
बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र के सतीश नगर निवासी शिवकुमार उर्फ छक्कू यादव (40) चचेरे भाई मुन्ना यादव के साथ असोथर थाना क्षेत्र के ऐझी गांव बहन चंदा देवी के यहां खिचड़ी देने गए थे। सोमवार को दोनों साइकिल से गांव लौट रहे थे।
सिंधुतारा गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे शिवकुमार उर्फ छक्कू की मौके पर ही मौत हो गई। मुन्ना यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे असोथर निवासी बबलू सक्सेना और बबलू शर्मा घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर बबलू सक्सेना और बबलू शर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।