फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two arrested for attacking and firing on Dhaba owner and his family

Fatehpur News: ढाबा संचालक समेत परिवार पर हमले व फायरिंग में दो गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for attacking and firing on Dhaba owner and his family
फतेहपुर। ढाबा संचालक और उसके परिवार को पीटकर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फिराेजपुर गांव निवासी देवकरन सिंह रविवार देर शाम अपने ढाबा में भाई उदयकरन, चचेरे भाई रितुरात और चाचा छत्रपाल के साथ थे। उनका 30 नवंबर को नरौली गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी खुन्नस में नरौली गांव के जितेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, रूद्र सिंह, नागेंद्र सिंह व बारी गांव के अंगद सिंह,राज सिंह ने ढाबे में हमला किया था। आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की थी। पुलिस ने डलमऊ मार्ग से बुधवार को जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू और हिमांशू सिंह उर्फ राज को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो डंडे व दो रॉड बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed