{"_id":"60a162258ebc3e729b558872","slug":"truck-overturned-driver-driver-injured-fatehpur-news-knp6287263195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौरंग लदा ट्रक पलटा, चालक, खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौरंग लदा ट्रक पलटा, चालक, खलासी घायल
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। शिवराजपुर-चिल्ला मार्ग पर खिदिरपुर गांव के पास मौरंग लदा ट्रक गड्ढे में पलट गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने केबिन तोड़कर चालक व खलासी को बाहर निकाला और दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। चालक की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
संत कबीर नगर जिले के थाना साथा के पिपरा प्रथम गांव निवासी ट्रक चालक मनीष कुमार यमुना से मौरंग लादकर गोरखपुर जा रहा था
कोतवाली के खिदिरपुर गांव के पास चालक को झपकी लगने से ट्रक अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर गया। पुलिस ने केबिन तोड़कर चालक और सिद्धार्थनगर जिले के थाना बेलौहा के मसइचा गांव निवासी 30 वर्षीय खलासी राकेश को बाहर निकाला। दोनों को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।
सदर कोतवाली के बांदा-टांडा हाईवे पर तपस्वी नगर के पास बांदा की ओर जा रहे खाली ट्रक से ट्रैक्टर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर चालक सदर कोतवाली के ढकौली गांव निवासी संजय कुमार घायल हो गए। समाजसेवी अशोक तपस्वी ने घायल को जिला अस्पताल अपनी एंबुलेंस से ले गए। यहां से उसे कानपुर (हैलट) रेफर कर दिया गया।