फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck disappeared after paying four lakhs in eight, case against two

Fatehpur News: आठ में चार लाख देकर ट्रक गायब किया, दो पर मुकदमा

Sat, 28 Dec 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Truck disappeared after paying four lakhs in eight, case against two
फतेहपुर। सौदे के बाद चोरी से ट्रक गायब करने के जालसाजों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती मोहल्ला निवासी रईस अहमद ने बताया कि उसने अपना ट्रक बॉडी मरम्मत के लिए जनवरी 2022 में वलीउल्ला मार्केट में बॉडी निर्माता बच्चा के यहां खड़ा किया था। रुपयों की आवश्यकता पर उसने ट्रक बेचने को कहा। बच्चा और उसके साथी नजम ने जनपद जौनपुर थाना मछली शहर के कुरनी निवासी रवींद्र नाथ मिश्रा व उसके दो साथियों से मुलाकात कराई। सौदा आठ लाख रुपये में तय हुआ। रविंद्र नाथ मिश्रा ने चार लाख रुपये एडवांस देकर कहा कि ट्रक के चालान न्यायालय में जमा करने के बाद ट्रांसफर कराने की कार्रवाई की जाएगी। कागजी कार्रवाई और लेनदेन की जिम्मेदारी बच्चा ने लेकर ट्रक अपने अंडर में खड़ा करा लिया।

इसके बाद रवींद्र नाथ मिश्रा, बच्चा व उनके साथियों ने आठ जनवरी 2022 को ट्रक गायब कर दिया। ट्रक के बारे में पूछताछ करने पर बच्चा टरकाने लगा। खोजबीन में पता लगा कि रवींद्र नाथ मिश्रा जालसाज है। वह साथियों संग वाहनों को रायबरेली ले जाकर गायब कर देता है। फर्जी कागजात बनाकर दूसरे राज्यों में भेजकर लाखों रुपये कमाता है। ट्रक के बारे में पूछताछ पर रवींद्र और बच्चा ने उससे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। ट्रक के साथ उसे भी गायब करने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed